प्रयागराज, फरवरी 10 -- सरोजनी नायडू मार्ग पर अर्बन मार्केट के टेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया। जबकि अर्बन मार्केट के स्थान पर वेंडिंग जोन पहले बनना चाहिए था। नगर निगम के पास वेंडिंग जोन का कोई प्लान है तो उसे दिखाया जाए। अर्बन मार्केट बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को नगर निगम में प्रदर्शन करने के बाद नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को ज्ञापन सौंपने के दौरान पटरी दुकानदारों ने वेंडिंग जोन का प्लान दिखाने की मांग की। आजाद स्ट्रीट वेंडर वेलफेयर यूनियन, हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए पटरी दुकानदार दोपहर 12:30 बजे नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कुछ देर प्रदर्शन के बाद आजाद स्ट्रीट वेंडर वेलफेयर यूनियन के प्रदेश महामंत्री रिवशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में पटरी दुकानदारों का प्रतिनिधि...