रांची, मार्च 5 -- रांची, संवाददाता। रांची को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत शहर में पर्यावरण अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रांची नगर निगम की ओर से अटल स्मृति वेंडर मार्केट और नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में नॉन वूवन कैरी बैग उत्पादन यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसे लेकर गुरुवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें यूनिट के संचालन, उत्पादन, मार्केटिंग, मांग-आपूर्ति और प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान यूनिट के संचालन के लिए एरिया लेवल फेडरेशन (एएलएफ) और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की दो टीमों का गठन भी किया गया। प्रशासक ने कहा कि मशीन संचालन शुरू होने से पहले सभी महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही उत्पा...