रांची, मार्च 2 -- रांची, संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत रांची नगर निगम की ओर से शहर के छह अलग-अलग क्षेत्रों में रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल केंद्रों की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और पुनर्चक्रण की संस्कृति को मजबूत करना है। इस कड़ी में सोमवार को अपर प्रशासक संजय कुमार ने अटल स्मृति वेंडर मार्केट के तृतीय तल पर स्थापित आरआरआर केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। देखा कि केंद्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पुराने कागज से ठोंगा (पेपर पैकेट) और पुराने कपड़ों से पर्यावरण अनुकूल बैग तैयार कर रही हैं। अपर प्रशासक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को इन केंद्रों से जोड़ा जाए और उन्हें स्वरोज...