भभुआ, अप्रैल 1 -- बोले ईई, प्रस्ताव में वेंडर जोन की लंबाई-चौड़ाई का नहीं किया गया है उल्लेख भभुआ शहर में वेंडर जोन बनने से अतिक्रमण व रोड जाम की कम होगी समस्या (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में वेंडर जोन स्थापित करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को राष्ट्रीय राजमार्ग लौटाएगा। एनएच के औरंगाबाद प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजीव चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि भभुआ शहर में वेंडर जोन बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सहायक अभियंता को दिया गया था। उन्होंने प्रस्ताव का अवलोकन किया। प्रस्ताव में वेंडर जोन बनाने वाले क्षेत्र की लंबाई-चौड़ाई का उल्लेख नहीं किया गया है। प्रस्ताव को वापस कर इसे संशोधित कर भेजने को कहा जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताय...