वेंडर जोन के अभाव और बढ़ते वाहनों के दबाव से शहर में जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
लखीसराय, जून 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के शहरी क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए अब तक वेंडर जोन का निर्माण नहीं होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती नजर आ रही है।
यातायात की समस्या शहर की मुख्य सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में सब्जी, फल एवं अन्य सामान बेचने वाले फुटपाथी दुकानदारों के बैठ जाने से सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थिति तब और गंभीर हो गई है जब बाईपास पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगने के कारण भारी वाहनों का आवागमन शहर के भीतर से होने लगा है। इससे पहले से दबाव झेल रही सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है और जाम की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है।
स्थानीय लोगों की परेशानियाँ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में दिनभर वाहनों की लंबी कतारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.