अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का खाका तैयार किया है। सीएम ग्रिड की सात सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। दुकानदारों व वेंडरों को नोटिस दिया जा रहा है। क्वार्सी से लेकर मीनाक्षीपुल तक करीब 500 से अधिक वेंडर रेहड़ी पटरी लगाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के सामने वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर पाना बड़ी चुनौती होगी। रामघाट रोड पर पराग डेयरी, स्टेडियम व कमिश्नरी के पास तीन वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। लेकिन उक्त वेंडिंग जोन में इतने वेंडर नहीं आ पाएंगे। नगर निगम इस पर अतिक्रमण हटाने में विधिक कार्रवाई कर रहा है। नियमानुसार दो नोटिस और फिर इसके बाद मुनादी कराई जाएगी। मुनादी के बाद नगर निगम सामान जब्त करने का काम करेगा। पूरे महानगर में नगर निगम ने 28 वेंडिंग जोन बनाए ...