नई दिल्ली, अगस्त 24 -- महाराष्ट्र के एक अस्पताल में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि जिंदगी की शुरुआत करने वाले नवजातों की जान चली गई। अभी उन्होंने जीभर कर अपनी मां को भी नहीं देखा होगा लेकिन वेंटिलेटर में विस्फोट होने की वजह से उनकी जिंदगी छिन गई। अमरावती जिले में सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में आग लगने के बाद यह हदसा हुआ।वेंटिलेटर में हुआ था विस्फोट जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 3.30 बजे की है। बताया गया कि नियोनेटल यूनिट में एक वेंटिलेटर में विस्फोट हुआ था। इस घटना में कम से कम तीन नवजातों के मारे जाने की खबर है। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सों ने तुरंत वॉर्ड को खाली करवाया। 6 नवजातों को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टपिटल में शिफ्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- सितंबर में चरम पर पहुंच सकता है स्वाइन फ्लू संक्रमण, बचने के लिए क...