नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। बीसीसीआई की एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट यानी एसीएसयू ने आईपीएल 2026 मैच के दौरान डगआउट में फोन का इस्तेमाल करने के लिए उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। गुवाहटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के खिलाफ मैच में वह डगआउट में बैठकर अपना फोन इस्तेमाल करते नजर आए थे। उनके फोन में वैभव सूर्यवंशी भी कुछ ताक रहे थे। इसके लिए उन्हें नोटिस थमाया गया है, लेकिन एक सूत्र ने दावा किया है कि रोमी भिंडर मेडिकल इमरजेंसी की वजह से फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। रिपोर्ट की मानें तो वह पहले की मेडिकल इमरजेंसी की वजह से फोन ले जा रहे थे, क्योंकि पहले उनके दोनों लंग्स खराब हो गए थे, जिससे उन्हें लगभग एक हफ्ते तक वेंटिलेटर पर रहना पड़ा था और 10 किलो ...