गोंडा, मई 21 -- गोण्डा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और जैनस इनीशिएटिव्स की ओर से 24 मई को वेंकटाचार्य क्लब में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। रेडक्रॉस सचिव एवं सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और आम लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सीबीसी, ईसीजी, कैल्शियम और शुगर जांच भी मुफ्त जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...