बदायूं, जुलाई 10 -- बदायूं, संवाददाता। वृह्द पौधरोपण अभियान के तहत 12 जुलाई के लिये जिले भर में 50, 58,200 पौधे लगाये जायेंगे। मुख्य कार्यक्रम गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे बन कोटा पर आयोजित किया जायेगा। यहां पर मुख्य अतिथि बतौर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष राज्य महिला आयोग बबिता चौहान रहेंगी। प्रदेश भर में वृह्द पौधरोपण अभियान के तहत 12 जुलाई के लिये निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष एक दिन में पौधे लगाये जायेंगे। जिले में वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शतप्रतिशत इंडेड जारी हो चुका है और विभाग की 27 नर्सरियों से ग्राम्य विकास विभाग, जिला पंचायती राज, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा, और भूमि संरक्षण आदि विभागो...