शामली, मार्च 28 -- शामली। शहर के कैराना रोड स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में शनिवार को वृहद स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग रतिका गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल उत्तीर्ण युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपये तथा सर्विस सेक्टर में 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही परियोजना लागत पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.