कन्नौज, मार्च 24 -- कन्नौज। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूरे होने पर जिले के आई.टी.आई. बेहरीन परिसर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1,343 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 26 प्रतिष्ठित एवं स्थानीय कंपनियों ने 781 पदों पर रोजगार प्रदान किए। चयन प्रक्रिया के उपरांत मौके पर ही युवाओं को जॉब ऑफर लेटर वितरित किए गए। टाटा, जोमैटो समेत अन्य नामी कंपनियों ने आकर्षक वेतन और कैरियर अवसर के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। रोजगार मेले में चयनित युवाओं में पवन शर्मा, शरद, संदीप कु...