चंदौली, मार्च 19 -- चंदौली। जिला सेवायोजन की ओर से चकिया के अहरौरा रोड स्थित प्राइवेट आईटीआई परिसर में बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल लगभग 1500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में प्रतिभागी 30 विभिन्न निजी कम्पनियों ने साक्षात्कार के जरिए कुल 648 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चयन किया। मेले का शुभारम्भ विधायक कैलाश आचार्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही प्रतिभागी अभ्यर्थियों को रोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत, 21 से 40 वर्ष के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त और बिना गारंटी का ऋण भी प्रदान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार ने भी अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित कि...