मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय आईटीआई करहल रोड में एक दिवसीय निशुल्क वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मिशन रोजगार के तहत बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नौकरियां उपलब्ध करा रही है। युवाओं को बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि हर हाथ को काम मिले। सरकारी नियुक्तियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में भी युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं। साथ ही, स्वरोजगार के लिए बैंकों से सस्ता ऋण उपलब्ध कराकर युवाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मेले को युवाओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.