बलरामपुर, फरवरी 25 -- उतरौला, संवाददाता। जिले के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बुधवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। डीएम ने बताया कि 27 फरवरी को उतरौला तथा 13 मार्च को तुलसीपुर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थान योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर पहुंचने की सलाह दी गई है। जागरूकता रथ जनपद के इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेजों तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर युवाओं को रोजगार मेले की जानकारी देगा। आईटीआई उत्तीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.