मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी के नरौली स्थित वृहद आश्रय गृह से भागे 10 में से छह बच्चे समस्तीपुर इलाके से मिले। अब लापता चार बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम छापेमारी में जुटी है। नेपाल का बच्चा नहीं मिला है। उसके नेपाल बॉर्डर क्रॉस कर जाने की आशंका है। उसके साथ ही तीन अन्य बच्चों के भी नेपाल भागने की आशंका है। इस तरह नेपाल के बच्चे के अभिभावक से पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फऱपुर के आश्रय गृह से लापता हुए बच्चे तो ऐक्शन में आईं सम्राट की मंत्री, अधीक्षक समेत 7 सस्पेंडपुलिस कार्रवाई सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि लंबे समय से आश्रय गृह के खराब सीसीटीवी कैमरों को बच्चों के भागने के दो दिन बाद बुधवार को ठीक करा लिया गया। अब गृह के सभी कोने की सीसीटीवी से ...