कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, एक संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित वृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह से दो बालिकाओं के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। यह आश्रय गृह जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित है। घटना को लेकर बताया जाता है कि दोनों बालिकाएं शनिवार की देर रात शौचालय जाने की बहाने अपने वार्ड से बाहर निकली थी। इसी दौरान दोनों बालिकाएं शौचालय के अंदर तो गई। मगर काफी देर तक अपने वार्ड में नहीं निकली। इसके बाद वार्डेन को इसकी सूचना मिलने पर जब वृहद आश्रय गृह के चारों ओर दोनों बालिकाओं की तलाश की । मगर उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। बालिका गृह के प्रभारी ने इसकी सूचना बाल सुरक्षा इकाई के सहायक निदेशक को दिया। इसके बाद घटना की सूचना जिला प्रशासन को मिली। बताया जाता कि एक लड़की को अररिया जिले से हरियाणा की एक लड़की को प...