वृहद आश्रय गृह में बच्ची की मौत
दरभंगा, जुलाई 22 -- सिंहवाड़ा, संवाद सूत्र। सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी स्थित वृहद आश्रय गृह में नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में सिमरी थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि वहां रह रही एक नाबालिग विवाहिता की नवजात बच्ची की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग विवाहिता को कोर्ट के आदेश पर वृहद आश्रय गृह में रखा गया था। प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे 18 जुलाई को सिंहवाड़ा सीएससी में भर्ती कराया गया। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को लेकर वह वृहद आश्रय गृह पहुंची। गत 20 जुलाई को बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे सिंहवाड़ा सीएचसी ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उस बच्ची की हालत सामान्य होने पर उसे वृहद आश्रय गृह लाया गया। गत 21 जुलाई को दोपहर में अचानक नवजात बच्ची की तबीयत फिर बिगड़ गई। बच्ची को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.