मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी के नरौली स्थित वृहद आश्रय गृह से 10 मई को लापता हुए 10 बच्चों में सातवां बच्चा सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास से मिला। डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने सीतामढ़ी जिले के लापता सातवें बच्चे को बरामद किया है। अब लापता तीन और बच्चों की तलाश जारी है। इनमें समस्तीपुर व नेपाल के दो बच्चों के अलावा तीसरा मूकबधिर शामिल है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने लापता तीनों बच्चों को बरामद करने के लिए विशेष अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। वृहद आश्रय गृह के अधीक्षक अविनाश डे के आवेदन पर बच्चों के पलायन को लेकर मुशहरी थाने में अपहरण की सामान्य धारा में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें बताया गया था कि 10 मई की रात ड्यूटी पर तैनात गृह के फादर, केयर टेकर, लेखपाल एवं रसोइया और गेट व गृह इकाई की...