रांची, जून 25 -- रांची। भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला के तत्वावधान में गुरुवार को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर महानगर जिला कार्यालय में संगोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता के अहंकार में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों, पत्रकारों और विपक्षी नेताओं के संघर्ष के कारण ही देश में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना संभव हो सकी। यह भी पढ़ें- आपातकाल का दौर याद कर सिहर उठे लोकतंत्र रक्षक सेनानी माके पर रांची विधायक सीपी सिंह ने ...