नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Taurus Rashi ka Rashifal 3 April 2026: आज के दिन की शुरुआत आप इस सोच के साथ कर सकते हैं कि सब कुछ आसानी से होता चला जाएगा। आपको हर चीज में क्लैरिटी पसंद है ताकि बिना ज्यादा सोचे काम आगे बढ़ता जाए। हालांकि आज का दिन मन मुताबिक नहीं होगा। जैसा आप सोच रहे हैं, वैसी चीजें नहीं होंगी। अब ऐसा भी नहीं है कि कोई बड़ी समस्या होगी या फिर कुछ गलत होगा। बस आज चीजें थोड़ा अलग तरीके से आगे बढ़ेंगी। आप किसी उम्मीद के साथ कोई काम शुरू करेंगे लेकिन बीच में ही बदलाव महसूस हो सकता है। ये बदलाव बड़ा तो नहीं होगा लेकिन आपका ध्यान इधर जरूर जाएगा। आपको ये समझना होगा कि ग्रहों का असर ही ऐसा है कि अब सारी चीजें धीरे-धीरे क्लियर होंगी। सब कुछ एक साथ समझ नहीं आएगा बल्कि धीरे-धीरे करके आपको क्लैरिटी मिलती जाएगी। आपको अभी ऐसा एहसास होगा कि अभी ...