नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Taurus Horoscope 25 July 2026: आज का दिन लोगों के साथ मिलकर काम करने का रहेगा। अगर कोई काम कई दिनों से अटका हुआ है तो किसी की मदद से उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है और कुछ अच्छे संपर्क बन सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। जिस काम को लेकर सोच रहे थे, उसकी शुरुआत करने की हिम्मत भी जुटा पाएंगे। बस किसी बात पर जरूरत से ज्यादा अड़ने से बचें। अपनी बात रखें, लेकिन सामने वाले की बात भी ध्यान से सुनें। जो लोग शादी के लिए रिश्ता देख रहे हैं, उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्दबाजी में फैसला लेने की जरूरत नहीं है। पहले सामने वाले को अच्छी तरह समझ लें। कारोबार करने वालों को नया ग्राहक या नया काम मिलने की संभावना है। अगर किसी के साथ साझेदारी की बात चल रही है तो उसमें आगे बढ...