नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Aaj ka Vrishabh Rashifal Taurus Horoscope Today 23 July 2026, वृषभ राशिफल 23 जुलाई: सुबह से काम का दबाव, छोटी भागदौड़ और कई अधूरे काम एक साथ सामने आ सकते हैं। चंद्रमा का पहला असर आपको जिम्मेदार बनाता है, लेकिन इसी कारण मन में बेचैनी भी बढ़ सकती है। किसी की कही बात को चुनौती समझने के बजाय कार्य सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। शरीर और दिमाग दोनों को व्यवस्थित रखने की जरूरत है। आपके राशि स्वामी की स्थिति घर और निजी आराम की चाह बढ़ा रही है, पर दिन का पहला हिस्सा आपको आराम नहीं लेने देगा। दोपहर के बाद माहौल थोड़ा नरम होगा। तब रिश्तों, साझेदारी और समझदारी से समाधान निकल सकता है। अगर किसी से मतभेद है, तो बाद का समय बातचीत के लिए बेहतर रहेगा। फिर भी अपनी रणनीति हर किसी से साझा न करें। कुछ लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते है...