नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Aaj ka Vrishabh Rashifal Taurus Horoscope Today 2 August 2026, वृषभ राशिफल 2 अगस्त: दिन की शुरुआत जिम्मेदारियों के साथ होगी। लोगों की नजर आप पर रहेगी, इसलिए व्यवहार, समय पालन और काम करने का तरीका असर छोड़ेगा। अगर आप समाज, ऑफिस या कारोबार में अपनी छवि मजबूत करना चाहते हैं, तो पहला हिस्सा मददगार है। कुछ लोग आपकी राय मांग सकते हैं। सम्मान और पहचान मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसके साथ दबाव भी रहेगा। अपनी बात पर अड़े रहने के बजाय व्यावहारिक बने रहना ज्यादा ठीक होगा। दोपहर के बाद माहौल हल्का होगा और लाभ, संपर्क और सहयोग के रास्ते खुलते दिखेंगे। कोई अच्छा संदेश, ऑर्डर, रेफरेंस या कमाई से जुड़ी उम्मीद बढ़ सकती है। चंद्रमा के इस बदलाव से साफ है कि सुबह प्रदर्शन और जिम्मेदारी पर जोर रहेगा, जबकि बाद का समय नेटवर्क और फायदे का रहे...