नई दिल्ली, मार्च 31 -- Monthly Taurus Horoscope April 2026, वृषभ मासिक राशिफल- अप्रैल का महीना वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस माह में सब कुछ धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। शुरुआत में बहुत ज्यादा कुछ खास नहीं लगेगा, लेकिन अंदर ही अंदर बेचैनी बनी रह सकती है। कई बार ऐसा महसूस होगा कि मेहनत कर रहे हैं, लेकिन काम अटक-अटक कर चल रहा है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। यह समय धैर्य रखने का है। महीने के मध्य के बाद हालात थोड़ा आपके पक्ष में आते दिखेंगे। कुछ पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का माहौल ठीक रहेगा, लेकिन आपको खुद पहल करके लोगों से जुड़ना होगा।आगे पढ़ें वृषभ राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल- वृषभ राशि का लव राशिफल- रिश्तों के मामले में यह महीना संभलकर चलने का है। पार्टनर के साथ समय तो मिलेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों ...