वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। रामेश्वरनाथ अखाड़ा में मंगलवार को 47वें वार्षिकोत्सव पर श्रीरामचरितमानस कथा व्यास सम्मेलन आयोजित हुआ। आयोजन डॉ. श्रीनाथ मिश्र की प्रेरणा से हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. परमेश्वर दत्त शुक्ल ने कहा कि वृषभ धर्म का प्रतीक है और भगवान के अवतार के प्रमुख कारणों में गौ की रक्षा शामिल है। पं. आशीष मिश्र ने रामराज्य में राजा-प्रजा की समान जिम्मेदारी बताई। आचार्य श्रीश दत्त ने हनुमान चरित्र पर प्रकाश डाला। संचालन राकेशचंद्र पांडे ने किया। श्याम नारायण व्यास, संजय मिश्र, बच्चा यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...