नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Scorpio Weekly Horoscope, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (5- 11 अप्रैल 2026): इस हफ्ते वृश्चिक राशि वालों के लिए समय थोड़ा अंदर से सोचने वाला रहेगा। आप वैसे भी हर बात को गहराई से लेते हैं, और इस बार भी वैसा ही रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में थोड़ा मन भटका हुआ लग सकता है। काम करते हुए भी दिमाग कहीं और जा सकता है। कभी पुरानी बातें याद आएंगी, तो कभी भविष्य को लेकर सोच ज्यादा चलेगी। लेकिन धीरे-धीरे आप खुद को संभाल लेंगे। इस हफ्ते आपको एक बात समझनी है- हर चीज को अपने कंट्रोल में रखने की जरूरत नहीं है। जो जैसा चल रहा है, उसे थोड़ा वैसे ही चलने दें।आगे पढ़ें वृश्चिक राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल वृश्चिक राशि का लव राशिफल- लव लाइफ इस हफ्ते थोड़ी इमोशनल रह सकती है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के साथ दिल की बाते...