नई दिल्ली, जनवरी 1 -- Scorpio Love Horoscope 2026: नया साल वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ में बदलाव लेकर आएगा। इस साल आप फीलिंग्स को सही से समझ पाएंगे। साथ ही इस साल आप रिश्तों को लेकर अब ज्यादा गंभीर होंगे। इस साल शनि आपके पांचवे भाव में रहेगा। ऐसे में फ्लर्टिंग और टाइमपास वाले रिश्ते अब कम होंगे। इस साल आप सच्चे और लॉन्ग टर्म वाले रिश्ते की ओर आगे बढ़ेंगे। साथ ही इस दौरान आपको महसूस होगा कि अब दिल से जुड़ाव हो। 21 मई तक गुरु आपके आठवें भाव में रहेंगे, जिस वजह से आपका पुराना डर धीरे-धीरे खत्म होगा। 21 मई के बाद गुरु नौवें भाव में आते ही आपकी सोच को रिश्तों के प्रति पॉजिटिव बनाएंगे। इस दौरान आप रिश्तों को लेकर प्लानिंग शुरू करेंगे। साथ ही प्यार के प्रति आपकी सोच और भी मैच्योर होगी। 2026 आपको पूरी तरह से सिखाएगा कि प्यार में जल्दबाजी ठीक नह...