नई दिल्ली, मई 28 -- वृश्चिक राशि वाले आज के दिन धैर्य और समझदारी से काम लें। आज कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कई मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। दिनभर मन थोड़ा परेशान रह सकता है लेकिन अगर आप शांत रहकर काम करेंगे तो स्थितियां धीरे-धीरे संभलती नजर आएंगी। पैसे, रिश्ते और स्वास्थ्य आज तीनों मामलों में बैलेंस बनाए रखना जरूरी रहेगा। आइए जानते हैं कि 28 मई का दिन आपके लिए कैसा जाने वाला है?वृश्चिक राशि का लव राशिफल प्यार के मामले में आज छोटी-छोटी बात पर तनाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर के साथ किसी ना किसी बात को लेकर गलतफहमी होगी। कोशिश करें कि कोई भी बात फालतू में इतनी ना बढ़े कि...