नई दिल्ली, मई 2 -- Scorpio Horoscope Today 2 May 2026, आज का वृश्चिक राशिफल: आज का दिन आपको ये समझाने वाला है कि छोटी-छोटी चीजें भी आपकी जिंदगी पर असर डालती हैं। कोई आदत, खर्च, या रोज का रूटीन ऐसा हो सकता है जो धीरे-धीरे आपका समय और एनर्जी ले रहा है। जैसे बिना काम का खर्च, देर से खाना, या घर में फैला हुआ सामान तो इस ओर ध्यान दें। ये चीजें वैसे तो बड़ी नहीं लगती हैं लेकिन बार-बार होने से दिमाग भारी कर देती हैं। आज आपको सब कुछ बदलने की जरूरत नहीं है। बदलाव करें लेकिन बस एक चीज चुनें और उसे ठीक करें। जैसे एक जगह साफ कर लिया या फिर कोई खर्च रोक लिया। आइए जानते हैं कि वृश्चिक राशि वालों को आज किन-किन बातों पर ध्यान देना है?वृश्चिक राशि का लव राशिफल आज प्यार में ज्यादा ड्रामा करने की जरूरत नहीं है। अगर कुछ बुरा लग रहा है तो सीधा बोल दें। घुमाकर...