बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- वृन्दावन ने रोमांचक मुकाबले में बाउघाट को 4 रन से हराया फोटो 01 शेखपुरा 04 - क्रिकेट मैच की शुरुआत करते लाजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। घाटकुसुम्भा प्रखंड के बाउघाट गांव में रंगारंग कार्यक्रम के बीच सनराईज क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई है। पहला मैच बाउघाट और वृंदावन गांव की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए वृन्दावन के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 90 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए बाउघाट के खिलाड़ी 86 रन पर ऑल आउट हो गये। आयोजक महादेव कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। इससे पहले बुधवार को लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने टूर्नामेंट उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में इस तरह के...