हाथरस, मार्च 1 -- हाथरस। सेवा और संस्कृति के संगम के साथ, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस राधा गोविन्द द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में भव्य होली मिलन एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा राधा-कृष्ण की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की। मोहित अग्निहोत्रीने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। हर्ष राघव सचिव जायंट्स ग्रुप ने कहा कि आज के शिविर का उद्देश्य रंगों के साथ साथ स्वास्थ्य की मुस्कान बिखेरना है। शिविर में डॉक्टर नवनीत अग्रवाल, डॉक्टर सचित अग्रवाल, डॉक्टर अतुल, डॉक्टर कुणाल वार्ष्णेय, सुमित कपूर डॉक्टर रीशा वार्ष्णेय, चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बुजुर्गों को उपहार, फल और मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर ...