आजमगढ़, जून 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र के बभानौली में टूट कर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र में वाटर पंप ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई।

पहला मामला मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार रविवार की सुबह करीब 10 बजे घर में खराब वाटर पंप को ठीक कर रहा था। बिजली का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृत अनिल की पांच बांच बेटी हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

दूसरा मामला इसके साथ ही सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी...