जहानाबाद, मई 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कल्पा थाना क्षेत्र के कामदेव विगहा गांव स्थित घर में घुसकर शनिवार की रात एक वृद्ध विधवा महिला की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मृत महिला राम कुमारी देवी के भतीजा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। कल्पा के थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने सोमवार की देर शाम इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है। शनिवार की रात अपने घर में अकेली रह रही उक्त वृद्ध विधवा महिला की अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी और उनके घर में रखे हजारों रुपए और आभूषण लूटकर ले भागे थे। यह भी पढ़ें- वृद्ध विधवा महिला की हत्या के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज रविवार की सुबह घर में काम करने वाली दाई जब गई और घर का दरबाजा नही खुला तो उनकी हत्या का हल्ला हुआ। महिला का शव...