हजारीबाग, फरवरी 3 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थानाक्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के पास वृद्ध महिला से मोटरसाईकिल सवार ने थैला में रखे चार हजार रुपये झपट लिए। यह घटना मंगलवार की दोपहर की है। भुक्तभोगी महिला मोसोमात धर्मी पति स्व फूली महतो कोल्हू के रहने वाली है। महिला ने बताया की हम बैंक से पेंशन का चार हजार रुपये निकालकर घर जाने के लिए अपने बेटे का इंतजार कर रही थी इसी बीच मोटरसाईकिल से एक लड़का आया और बोला दादी थैला दो और गाडी में बैठ जाओ। हम जैसे ही थैला दिए वह गाडी स्टार्ट कर भाग गया। हम उसको पहचान नहीं पाए। थैला में चार हजार रूपये, पासबुक और आधार कार्ड भी था। फिर ज़ब मेरा बेटा आया तो सारा घटना बता दिया। भुक्तभोगी महिला के बेटा ने इसकी सूचना थाना को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...