साहिबगंज, मार्च 22 -- पतना। रांगा थाना क्षेत्र के एक गांव की 65 साल की महिला ने पांच लोगों पर सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बीते 19 मार्च को ही लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सोमय मुर्मू , नटवा उर्फ मुसुच सोरेन व स्टीफन सोरेन हैं। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...