फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- शमसाबाद, संवाददाता। बंदर लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। खुड़नाखार गांव में बंदरों के हमला करने के बाद भाग रही वृद्ध महिला की छत से सड़क पर गिरकर मौत हो गई। घटना से घर मे कोहराम मच गया। वृद्ध महिला छत पर सूख रहे अनाज को उठाने गयी थी कि बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। खुड़नाखार गांव के शेखर चंद्र गंगवार की 73 वर्षीय पत्नी वीरमती ने सुबह घर की छत पर दाल, गेहूं और चना सुखाने को डाले थे। दिन भर धूप लगने के बाद शाम करीब चार बजे वीरमती छत से अनाज को उठाने गई। इसी बीच बंदरों के झुंड ने वीरमती पर हमला कर दिया। आधा दर्जन से अधिक बंदरों ने वीरमती को दबोच लिया। बंदरों से छूटकर वीरमती भयभीत होकर भागने लगीं। इसी बीच छत से सीधे इंटरलाकिंग सड़क पर आ गिरीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से गांव में हाहाकार मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.