रामपुर, मई 2 -- रामपुर। थाना क्षेत्र में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगा दी है। पुलिस की तरफ से चार्जशीट को कोर्ट में भी दाखिल कर दिया गया है। टांडा नगर के मोहल्ला नज्जुपुरा में वृद्ध महिला रफअत शाहीन अपने पति मोहम्मद रफी और गोद लिए बेटे मोहम्मद हारीश के साथ रहती थी। आरोप था कि पिता-पुत्र अपनी कपड़े की दुकान पर गए थे। इस दौरान हारिश के घर उसकी मां के पास मोहल्ला आजादनगर निवासी महिला गुलफसा बैठी थी। आरोप था कि दोपहर के ढाई बजे मोहम्मद हारीश को सूचना मिली थी कि महिला घर पर अचेत पड़ी हुई है। वह घर पर आया था तो उसने अपनी मां को आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई थी। उसने छूकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। उसने पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला आजादनगर निवासी महिला ग़ुल्फ़सा पर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या करने का ...