वृद्ध महिला की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, दो आरोपी गिरफ्तार
रांची, जून 14 -- खूंटी, संवाददाता। रनिया थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की हत्या कर शव को बोरे में भरकर नदी किनारे झाड़ियों में छिपाने का मामला रविवार को सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान खटखुरा बंगरुकुलाम निवासी 69 वर्षीय पुटकी देवी के रूप में हुई है। तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में खटखुरा बंगरुकुलाम निवासी सोनू झोरा और जतरु झोरा शामिल हैं। दोनों आरोपी मृतका के रिश्ते में पोते लगते हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।
हत्या का प्रकार पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान आरोपियों ने गुस्से में महिला का सिर पत्थर पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साक्ष्य छिपाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.