गिरडीह, मई 14 -- गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ में जमीन विवाद में एक 80 वर्षीया महिला पोथवा देवी की मारपीट कर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार देर शाम की है। मृतका के परिजनों ने जमीन विवाद में सुंदरटांड़ के मितन यादव, किशुन यादव, कलेंडर खान समेत अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद आनन-फानन में पोथवा देवी को सदर अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बतया कि वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। मृतका के परिजन मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। अभी कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...