गोपालगंज, अप्रैल 1 -- भोरे।एक संवाददाता स्थानीय थाने के भदवही गांव में सोमवार कोअपने घर में सो रहे वृद्ध पर जानलेवा हमला कर उससे 20 हजार नगद रुपए और जेवर छीन लिए गए। मामले को लेकर उसी गांव के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के रमाशंकर भगत अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच हरवे हथियार से लैस उसी गांव के राजालाल सिंह, सुनीता देवी, नंदलाल सिंह सहित आठ लोग आकर घटना को अंजाम दिए। इसी क्रम में उनसे दो लाख रूपए रंगदारी की मांग भी की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राजालाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.