प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली के सराय बहेलिया गांव में 76 वर्षीय नाथूराम गुप्ता ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका बेटा गेहूं काटने चला गया। वृद्ध पत्नी घर में मौजूद थी। तभी उसने घर के बाहर छज्जे से फांसी लगा ली। परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मोहनगंज चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...