जमशेदपुर, जून 11 -- बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह तालाब के पास गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक वृद्ध ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और वृद्ध को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच लेकर गए जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कपाली गौस नगर निवासी एस सत्तार के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सत्तार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल सत्तार का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...