सुल्तानपुर, मई 30 -- सुलतानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बालमपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत पाठक का पुरवा निवासी राजपति मिश्रा पत्नी हरिराम मिश्रा ने बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दंपति ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि, उन्हें मामले की जानकारी है। महिला को समझाया गया है। यदि सुधार नहीं आएगा तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...