लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के जनता मिलन में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। भंडरा प्रखंड के गडरपो पंचायत अंतर्गत धनामुन्जी गांव के वृद्ध दंपति झिबी उरांव और सुकरा उरांव को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना-एसएसएसओएपीएस का लाभ प्रदान किया गया है। शुक्रवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में झिबी उरांव ने पेंशन स्वीकृति के लिए उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल प्रखंड विकास अधिकारी प्रतिमा कुमारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। प्रखंड प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए पात्रता का सत्यापन कराया। वृद्ध दंपति के लिए पेंशन स्वीकृत कर दी। शनिवार को गांव के मुखिया सुमित उरांव और जनसेवक प्रभात उरांव जब पेंशन स्वीकृति पत्र...