हमीरपुर, अप्रैल 12 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव में शनिवार रात एक बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। सिजवाही गांव निवासी 65 वर्षीय सन्नू श्रीवास शनिवार रात अपने खपरैल मकान के अंदर खूंटी पर कपड़े टांग रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप उनके ऊपर गिरा और पैर में डस लिया। सांप के डसते ही वह बेहोश होकर गिर गया। वृद्ध के बड़े पुत्र रामसनेही ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.