वृद्ध को मारपीट कर घर से निकाला
बागपत, जून 22 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के मवीखुर्द गांव में वृद्ध के साथ उसकी पत्नी,बेटे और बेटी ने मारपीट की। वृद्ध की शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट बालैनी थाने में दर्ज की गई है। पीड़ित रामचन्द्र ने बताया कि वह मजूदरी करकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, लेकिन उसका बेटा दीपक गलत संगत में रहता है। पिछले दिनों उसने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया। इस मामले में एसपी के निर्देश पर बेटे दीपक, पत्नी माया और बेटी पिंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक और उसके बेटे को पीटा, पांच पर केस यह भी पढ़ें- बेटे ने साले के साथ मिलकर पिता को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.