जौनपुर, मार्च 2 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत खर्गसेनपुर गांव में खेत की निगरानी करने गए एक वृद्ध पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खर्गसेनपुर निवासी 70 वर्षीय सभाजीत पुत्र लुट्टूर 28 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे अपने खेत देखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही प्रशांत ने पुरानी रंजिश को लेकर डंडा एवं लोहे के रोड से उन पर हमला कर दिया। हमले में वृद्ध के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे काफी खून बहने लगा। घायल अवस्था में घर पहुंचने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने...