बिजनौर, अप्रैल 30 -- नूरपुर। डॉक्टर से दवाई लेकर अपने गांव धुंधली जा रहे वृद्ध को सड़क पार करते समय शहीद तिराहे पर ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बुधवार की अपरान्ह चांदपुर थाने के गांव धुंधली निवासी गजराम सिंह 75 वर्ष पुत्र कुंदन सिंह किसी निजि चिकित्सक से दवाई लेकर अपने गांव जा रहे थे। शहीद तिराहे पर सड़क पार करते समय ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मारदी। टक्कर से बृद्ध का एक फ्रेक्चर होगया। घटनास्थल पर मौजूद नागरिको ने घायल को सीएचसी पहुंचाया तथा ट्रक को रोककर पुलिस को सूचित कर दिया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल वृद्ध को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...