प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 75 वर्षीय राम लक्ष्मण यादव मंगलवार रात करीब तीन बजे आंधी आने के कारण घर के सामने रखे गोबर के उपले को उठा रहे थे। इसी बीच किसी जहरीले जंतु ने दाहिने पैर के पंजे में काट लिया। जहरीले जंतु के काटने की सूचना वृद्ध ने परिजनों को दी। परिजनों ने रात में ही मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में भर्ती कराया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...